दीदियो, अगर आप भी घर बैठे या अपने खाली समय में सम्मानजनक कमाई करना चाहती हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की LIC Bima Sakhi Yojana (महिला करियर एजेंट स्कीम) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत 10वीं पास महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें उन्हें पॉलिसी कमीशन के साथ-साथ शुरुआती 3 वर्षों तक हर महीने तय स्टाइपेंड (Stipend) भी दिया जाता है। पहला बर्ष 7000 स्टाइपेंड मिलता है। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है और शुरुआती तीन वर्षों तक निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इस लेख में हम जानेंगे कि LIC Bima Sakhi Yojana Kya Hai, इसमें हर महीने कितने पैसे मिलते हैं, इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है और ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है।
LIC Bima Sakhi Yojana Kya Hai
LIC Bima Sakhi Yojana Kya Hai: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) द्वारा शुरू की गई एक महिला करियर एजेंट योजना है। जिसे हमलोग आमतौर पर LIC के नाम से जानते है। इसका आधिकारिक नाम Mahila Career Agent (MCA) Scheme है।
इस योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार का अवसर देना, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और देश में बीमा जागरूकता बढ़ाना है। इस योजना में चयनित महिलाएं LIC की बीमा एजेंट के रूप में काम करती हैं। उन्हें बीमा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है और निर्धारित नियमों तथा कार्य प्रदर्शन को पूरा करने पर पहले तीन वर्षों तक मासिक स्टाइपेंड मिलता है।
यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकती है जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ काम करके आय अर्जित करना चाहती हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सामान्य एजेंटों के विपरीत, बीमा सखी बनने वाली महिलाओं को शुरुआती 3 साल तक एक निश्चित मासिक भत्ता (Stipend) मिलता है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपना करियर शुरू कर सकें।
इस योजना के प्रमुख लाभ:
- महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण – बीमा सखियाँ उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगी।
- रोजगार सृजन और महिला श्रम बल में भागीदारी – ग्रामीण स्तर पर महिला श्रम बल की भागीदारी बढ़ेगी।
- लचीला और समावेशी बीमा तंत्र – समुदाय आधारित, भरोसेमंद और किफायती बीमा सेवाएँ सुलभ होंगी।
यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “2047 तक सभी के लिए बीमा” के दृष्टिकोण एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के अनुरूप है। बीमा सखी योजना महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरेगी।
बीमा सखियाँ, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, बीमा एजेंट के रूप में कार्य करेंगी और लाखों लोगों के घरों तक किफायती बीमा समाधान पहुंचाने में सक्षम होंगी। बीमा सखियों द्वारा अपने स्थानीय ज्ञान और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से समुदायों को बीमा के महत्व, एलआईसी के उत्पादों और वित्तीय सुरक्षा के बारे में जागरूक करने का काम किया जाएगा।
LIC Bima Sakhi Yojana में हर महीने कितना पैसा (Stipend) मिलेगा?
LIC Bima Sakhi Yojana Kya Hai: LIC की आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार, चयनित महिलाओं को 3 साल तक हर महीने स्टाइपेंड दिया जाता है (बशर्ते वे न्यूनतम पॉलिसी लक्ष्य और रिन्यूअल शर्तें पूरी करें)। इसके अलावा, बेची गई हर पॉलिसी पर अलग से आकर्षक कमीशन भी मिलता है। यह राशि साल के अनुसार अलग-अलग होती है।
| स्टाइपेंड वर्ष (Year) | मासिक स्टाइपेंड (प्रति माह) | सालाना कुल स्टाइपेंड | मुख्य शर्तें (Conditions) |
| पहला साल (1st Year) | ₹7,000 | ₹84,000 | तय मासिक पॉलिसी और प्रथम वर्ष कमीशन लक्ष्य पूरा करना अनिवार्य है। |
| दूसरा साल (2nd Year) | ₹6,000 | ₹72,000 | पहले साल में की गई कम से कम 65% पॉलिसियां सक्रिय (In-force) रहनी चाहिए। |
| तीसरा साल (3rd Year) | ₹5,000 | ₹60,000 | दूसरे साल में की गई कम से कम 65% पॉलिसियां सक्रिय (In-force) रहनी चाहिए। |
नोट: 3 साल की अवधि में केवल स्टाइपेंड से ही आप ₹2,16,000 तक कमा सकती हैं, और पॉलिसी कमीशन की कमाई इससे अलग होगी।
LIC Bima Sakhi Yojana में हर महीने कितना बिमा करना होता है।
LIC की आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार, महिलाओं को 3 साल तक हर महीने बिमा करना होता है। किस महीने में कितना बिमा करना है, निचे दिया गया है।
| अविध | हर महीना बिमा करना है | हर माह में प्रथम बर्ष का कमीशन (बोनस कमीशन को छोड़कर) |
| पहले 4 महीने | 1 | 2000 रुपये/- |
| अगले 4 महीने | 2 | 4000 रुपये/- |
| पिछले 4 महीनों | 3 | 6000 रुपये/- |
| कुल | 24 | 48000 रुपये/- |
यहां “Lives” का अर्थ बीमा पॉलिसी के अंतर्गत बीमित जीवनों की संख्या है। स्टाइपेंड के लिए संबंधित महीने में कम से कम एक पॉलिसी पूरी करना भी आवश्यक है।
दूसरे और तीसरे वर्ष में स्टाइपेंड पाने के लिए पॉलिसियों के चालू रहने से जुड़े अतिरिक्त मानदंड भी लागू होते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले LIC के आधिकारिक नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
LIC Bima Sakhi Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला का निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:-
- लिंग (Gender): यह योजना केवल महिलाओं (गृहिणियों, छात्राओं या कामकाजी महिलाओं) के लिए है।
- आयु सीमा (Age Limit): आवेदन की तिथि पर न्यूनतम आयु 18 बर्ष होनी चािहए और प्रवेश के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का कम से कम 10वीं कक्षा (Matriculation) पास होना अनिवार्य है या उससे उच्चतर।
- निवासी: महिला भारत की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- कौन आवेदन नहीं कर सकता?: केंद्र/राज्य सरकार या PSU के कर्मचारी, वर्तमान LIC एजेंट या कर्मचारियों के करीबी रिश्तेदार (पति, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन या सास-ससुर) और पूर्व LIC एजेंट इस योजना के पात्र नहीं हैं।

आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
ऑनलाइन फॉर्म या ऑफलाइन फॉर्म भरते समय और वेरिफिकेशन के लिए अपने पास ये दस्तावेज़ तैयार रखें:-
- आधार कार्ड (पहचान और पते के प्रमाण के लिए)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट या सर्टिफिकेट (जन्म तिथि और योग्यता प्रमाण के लिए)
- बैंक पासबुक या कैंसिल चेक (स्टाइपेंड और कमीशन सीधे खाते में पाने के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल
- हस्ताक्षर
- अन्य दस्तावेज, जिनकी मांग LIC द्वारा की जाए
LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply कैसे करें?
इच्छुक महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं:-
1. सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट (licindia.in) पर जाएं।
2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Click here for Bima Sakhi” के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता सही-सही भरें।
4. यदि आप किसी LIC एजेंट या डेवलपमेंट ऑफिसर से संबंधित हैं या नहीं, उसकी जानकारी चुनें।
5. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म Submit करें।
6. आवेदन के बाद नजदीकी LIC शाखा (Branch Office) से संपर्क किया जाएगा, जहाँ दस्तावेजों की जांच, इंटरव्यू और IRDAI की प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा पास करने के बाद आपको एजेंट कोड दे दिया जाएगा।
नोट:- आप अपने नजदीकी DO से मिल कर ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकती हो और LIC Bima Sakhi बन सकती हो। LIC के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेजों की जांच और शाखा कार्यालय में इंटरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या LIC बीमा सखी एक सरकारी नौकरी है?
नहीं, यह कोई स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि एक एजेंसी मॉडल (Mahila Career Agent) है। हालांकि, इसमें शुरुआती 3 वर्षों तक निश्चित मासिक स्टाइपेंड और कमीशन दोनों का लाभ मिलता है।
2. क्या बीमा सखी बनने के लिए कोई परीक्षा देनी होती है?
जी हां, आवेदन और ट्रेनिंग के बाद आपको IRDAI द्वारा निर्धारित एक सामान्य प्री-रिक्रूटमेंट परीक्षा पास करनी होती है, जिसके बाद आपको आधिकारिक लाइसेंस और एजेंसी कोड मिलता है।
3. क्या इस योजना में काम करने का समय तय होता है?
नहीं, इसमें काम करने के घंटे पूरी तरह लचीले (Flexible) होते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार पार्ट-टाइम या फुल-टाइम काम कर सकती हैं।
निष्कर्ष
LIC Bima Sakhi Yojana Kya Hai: महिलाओं को बीमा क्षेत्र में करियर शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का एक अवसर प्रदान करती है। इस योजना में पात्र महिलाओं को प्रशिक्षण, पहले तीन वर्षों तक शर्तों के अनुसार स्टाइपेंड और पॉलिसियों पर कमीशन प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
यदि आप 10वीं पास महिला हैं और बीमा एजेंट के रूप में काम करना चाहती हैं, तो LIC Bima Sakhi Yojana आपके लिए एक उपयोगी करियर विकल्प हो सकती है। आवेदन करने से पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, स्टाइपेंड और भर्ती नियमों की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।









