Kadhai Cleaning Tips: भारतीय रसोई में कड़ाही का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। सब्जी, पूड़ी, पकौड़े या मिठाइयाँ बनाने के कारण कड़ाही पर तेल, मसाले और जले हुए भोजन की परत जम जाती है। यदि समय पर इसकी सफाई न की जाए तो यह काली पड़ने लगती है और इसकी चमक भी खत्म हो जाती है। किचन में रखी कड़ाही में अक्सर चिकनाई और गंदगी की मोटी परत जम जाती है। खासकर इसका हैंडल और तली बहुत जल्दी गंदी होती है, और आसानी से साफ नहीं होती। अगर आप भी सोच रहे हैं कि कड़ाही को आसानी से कैसे साफ करें, तो इस लेख में बताए गए घरेलू उपाय आपकी काफी मदद करेंगे। यहां हम आपको घर की चीजों से कड़ाही के हैंडल को साफ करने का तरीका बता रहे है।
Kadhai Cleaning Tips: कड़ाही साफ करने के 5 घरेलू ट्रिक्स
1. बेकिंग सोडा और नींबू का करें यूज
एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा कटा हुआ नींबू निचोड़ ले। इस पेस्ट को कड़ाही के हैंडल और उन जगहों पर लगाएं जहां जिद्दी चिकनाई जमी हुई है। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। इसके बाद स्क्रबर या स्टील की जूही से रगड़कर साफ कर ले। बेकिंग सोडा का अल्कलाइन गुण और नींबू का एसिड मिलकर चिकनाई को तुरंत काट देता है और जले हुए दाग आसानी से निकलने लगते हैं।

2. नींबू और नमक से करें सफाई
नींबू का रस और नमक की रगड़ जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। एक कटा हुआ आधा नींबू लें। उस पर थोड़ा नमक लगाएं। उसे पूरी कड़ाही पर अच्छी तरह रगड़ें। 10 मिनट छोड़ने के बाद उसे गर्म पानी से धो लें। इससे कड़ाही की चमक वापस आने लगती है।
3. सिरका और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिला ले। इस पानी को गंदी कड़ाही में डालकर कुछ देर उबाल ले। उबालने के बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर किसी सख्त स्पंज या ब्रश से कड़ाही को रगड़ ले। सिरका जमी हुई कालिख और ग्रीस को आसानी से ढीला कर देता है और बर्तन को चमका देती है।
4. नमक और डिटर्जेंट का घोल यूज करें
एक बड़े टब या बर्तन में इतना गर्म पानी लें जिसमें कड़ाही डूब सके। उसमें 3 से 4 चम्मच नमक और आधा कप डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं। कड़ाही को इस पानी में रातभर या कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए डुबोकर रख दे। पानी में भीगने के बाद हैंडल और सतह पर जमी जिद्दी परत नरम हो जाएगी जिसे अगले दिन आसानी से साफ किया जा सकता है।
5. टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल
Kadhai Cleaning Tips-कड़ाही की कालिख या जिद्दी चिपचिपाहट हटाने के लिए टूथपेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं। इसे कढ़ाई के काले हिस्से पर लगाकर 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे। इसके बाद एल्युमिनियम फॉइल या स्टील स्क्रबर से रगड़कर साफ करें, कढ़ाई एकदम चमक उठेगी।
कड़ाही साफ करने के फायदे (Kadhai Cleaning Tips)
- किचन साफ-सुथरा रहता है।
- भोजन का स्वाद बेहतर रहता है।
- बैक्टीरिया और दुर्गंध नहीं पनपती।
- बर्तन की उम्र बढ़ जाती है।
- कड़ाही नई जैसी चमकदार दिखाई देती है।
निष्कर्ष
कड़ाही को साफ रखना केवल उसकी सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए भी जरूरी है। बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका और गर्म पानी जैसे सरल घरेलू उपायों से आप जली हुई या काली कड़ाही को आसानी से चमका सकते हैं। यदि नियमित रूप से सफाई की जाए तो कड़ाही लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है।
दोस्तों आशा करते है ये लेख Kadhai Cleaning Tips (जली हुई कड़ाही को साफ करने के 5 आसान घरेलू उपाय) आपको जरूर पसंद आया होगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।









