Holi Kab Hai 2026: हिंदू धर्म में दिवाली और होली सबसे बड़े त्योहार हैं। रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो फाल्गुन पूर्णिमा या होलिका दहन के अगले दिन मनाई जाती है। देशभर में होली बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाए जातें हैं। साल 2026 में होली बुधवार 4 मार्च को मनाई जाएगी।
होली कब है 2026? (Holi kab hai 2026)
Holi kab hai 2026:- हिंदू धर्म में दिवाली और होली सबसे बड़े त्योहार हैं। होली का त्योहार न केवल हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है बल्कि यह हिंदू संस्कृति का अभिन्न अंग भी है। देशभर में होली पर्व बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाए जातें हैं। होली से पहले होलिका दहन होती है और इसके अगले दिन होली का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है, जिसमें सभी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी रंगों में सराबोर होते हैंऔर घरों में बने खास पकवानों का साथ में आनंद लेते हैं। दोस्तों आइए जानते हैं (होली कब है 2026) Holi Kab Hai 2026 में।
साल 2026 में होली का त्योहार इस दिन मनाया जाएगा: Holi 2026 Date
- होलिका दहन: 3 मार्च 2026 (मंगलवार)
- रंगों वाली होली: 4 मार्च 2026 (बुधवार)
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किया जाता है और अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है।
होली 2026 का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन के लिए भद्रा काल से बाहर का समय सबसे शुभ माना जाता है। 3 मार्च 2026 को होलिका दहन प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ रहेगा। होलिका दहन के लिए 3 मार्च 2026 शाम 06 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 49 मिनट तक का समय रहेगा। वहीं प्रदोष काल में पूजा के लिए शाम 06 बजकर 17 मिनट से रात 08 बजकर 41 मिनट तक का समय है। 3 मार्च को शाम 06 बजकर 27 मिनट से 08 बजकर 55 मिनट के बीच होलिका जलई जाएगी।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है, जोकि फाल्गुन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद प्रदोष के समय या जब पूर्णिमा तिथि व्याप्त हो तब करने का विधान है।
इसे भी पढ़े :- 2026 में सरस्वती पूजा कब है: Saraswati Puja 2026 Kab Hai
होली कैसे मनाई जाती है?
- एक दिन पहले रात में होलिका दहन किया जाता है।
- अगले दिन गुलाल, रंग, पिचकारी और पानी से होली खेली जाती है।
- घरों में गुजिया, माल पूआ और पकवान बनते है।
- लोग एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएँ देते है।
- इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते है।
नजर दोष दूर करने का उपाय
अगर आप नजर दोष का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन की राख से जुड़ा उपाय लाभकारी माना जाता है। होलिका दहन की राख को पीड़ित व्यक्ति के सिर से 7 बार उतारें और इसके बाद राख को चौराहे पर फेंक आएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से नजर दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि TejAadmi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले।









