सावन में भूलकर भी ना करें, ये काम वरना बहुत पछताओगे।

11 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक सावन 2022.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिंदी कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना शुरु हो गया है। सावन आते ही धरती हरी भरी हो जाती है। चारों और बारिश ही बारिश होती है। सावन माह भगवान भोले को बहुत ही प्रिय है। इस माह में पूरी विधि विधान से भगवान भोले की पूजा की जाती है। सावन के महीने में भक्त रोज भोले बाबा का अभिषेक करते हैं और मां पार्वती का आशीर्वाद लेते हैं। सावन के महीने में हर सोमवार को व्रत रखा जाता है। इस दिन कन्या लोग अधिकतर उपवास रखती है और भोले बाबा और मां पार्वती की पूजा करती है। सोमबारी को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। सावन में शिव जी उपासना के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इन नियमों का पालन करने पर ही शिव की भक्ति का पूरा फल मिलता है।

आइए जानते हैं सावन में कौन-कौन से कार्य नहीं करनी चाहिए :
1–शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
2–कांसे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए।
3–पूजा के समय शिवलिंग पर हल्दी ना चढ़ाए।
4–सावन के महीने में दूध का सेवन ना करें।
5–सावन के महीने में दिन में सोना नहीं चाहिए।
6–सावन के महीने में मांस मछली अंडा का सेवन ना करें।
7–सावन में दारु शराब ना पिए।
8–सावन मे झूठ बोलकर कोई भी काम ना नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment