आम सभी को बहुत ही पसंद होते हैं। आम (मैंगो) को फलों का राजा कहा जाता है। आम को अक्सर हम गर्मी के मौसम में खाते हैं। आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं।
Mango shake kaise banate hain |
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे आम से बने मैंगो शेक की जो पिने में बहुत ही स्वादिस्ट लगता हैं। गर्मियों का मौसम आते ही हमारा मन मैंगो शेक की और खीचा चला जाता हैं। आज हम जानेंगे Mango shake kaise banate hain. मैंगो शेक बनाने की रेसिपी काफी आसान है, Mango shake banane ki vidhi – आम, चीनी, दूध, और बर्फ को एक साथ मिक्स करके बनाया जाता हैं। मैंगो शेक के लिए आप पके हुए आम या सफेदा आम का ही उपयोग करे क्युकि इन आम का साइज़ बड़ा होने के कारण इनमे खूब गूदा होता हैं। तो दोस्तों चालिए देखते है Mango shake recipe in hindi कैसे बनाई जाती हैं।
मैंगो शेक रेसिपी बनाने की सामग्री
- पका हुआ आम का गूदा
- चीनी – 2 बड़े चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स मोटे कटे हुए – अपनी मनन पसंद 5 ग्राम
- दूध – 1 ½ गिलास
मैंगो शेक कैसे बनाएं / Mango shake recipe in hindi
- सबसे पहले आम के छिल्के को हटा दे।
- आम के गूदे को अलग करके एक जार में रखे।
- चीनी और दूध जार मे डालकर इसको अच्छे से ब्लेंड करे।
- अब इसमें बर्फ के क्यूब्स और एक गिलास दूध डालकर इसको दुबारा ब्लेंड करे।
- अब शेक को एक गिलास मे डालकर और उपर से मोटे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दे।
- अब आपका मैंगो शेक बन के तैयार हैं।